सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 80वां जत्था रवाना

चौपारण (हजारीबाग) : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में महाअभियान के 80वें जत्थे के 65 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को चौपारण प्रखंड की करमा पंचायत से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया।

श्रद्धालुओं को बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने भगवा झंडा दिखाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, सांसद सह प्रतिनिधि आशीष सिंह, चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, करमा पंचायत मुखिया देवेंती देवी, तीर्थ यात्रा के इंचार्ज द्वारिका सिंह, जुगनू सिंह, गौतम गुप्ता, सह सांसद प्रतिनिधि रिशु वर्णवाल, सहदेव यादव, चौपारण मध्य मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, सुनील सिंह, गुरुदेव गुप्ता, आकाश जायसवाल, लक्ष्मण साव, पंचायत समिति सदस्य विनय चंद्रवंशी, विजय भुइयां, प्रदीप चंद्रवंशी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी तीर्थ दर्शन को लेकर खुशी व्यक्त की और इस पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.