जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

हजारीबाग : उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, आवास योजना, मुआवजा सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन अग्रसारित किया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो और आवेदकों को उनकी शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि जनता दरबार आमजनों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.