राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चौपारण में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन
चौपारण - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चौपारण प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह मुखिया उपेन्द्र यादव ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भी राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके विचारों, देशसेवा के प्रति समर्पण और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास, तकनीकी प्रगति और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनके विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में राजेश सिंह, प्रकाश राणा,रफीक आलम,असगर अली,बिनोद भुइयां,बीरेंद्र कुमार,इस्तखार आलम,कौशल रंजन,मुरली भुइयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी को शत-शत नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्टर - अमित सिंह
No Previous Comments found.