बरकट्ठा NH 19 सामुदायिक अस्पताल के सामने सड़क दुर्घटना लगभग एक दर्जन से लोग गंभीर रूप से घायल
बरकट्ठा हजारीबाग : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के NH 19 सामुदायिक अस्पताल के सामने नशे के धूत में ट्रक चालक ,ट्रक संख्या WB23N 8254 से बागोदर की ओर से आ रही टेम्पु संख्या JH 10 Ak 5258 को अपने चपेट में ले लिया जिससे टेंपो पर सवार लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,घटना के बाद चिख पुकार ,बचाव बचाव आवाज होने लगी ,अगल बगल स्थानीय लोगों के द्वारा बीच बचाव करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराई गई ,घायलों में प्रीति रानी उम्र 20 वर्ष पति दिनेश कुमार बगोदर निवासी ,तारा देवी उम्र 45 वर्ष पति महेश मंडल ग्राम मासीपीढ़ी बरकट्ठा,दिनेश ठाकुर उम्र 24 वर्ष पिता महेंद्र ठाकुर बगोदर निवासी ,कांति देवी उम्र 26 वर्ष पति प्रकाश सिंह बनासो विष्णुगढ़ थाना निवासी ,श्रृष्टि कुमारी उम्र 4 वर्ष पिता प्रकाश सिंह बनासो निवासी ,निधि कुमारी उम्र ढाई वर्ष पिता प्रकाश सिंह बनासो निवासी ,यशोदा देवी उम्र 50 वर्ष पति फूलों सिंह बगोदर निवासी ,चिंता देवी उम्र 50 वर्ष पति खूबलाल सिंह बागोदर निवासी ,अर्जुन रवानी उम्र 60 वर्ष पिता दशरथ रवानी बगोदर निवासी ,और एक 35 वर्षीय अज्ञात गर्भवती महिला एवं उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र सामिल हैं सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग रेफर किया गया ,घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव,पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद अस्पताल पहुंचकर घायलों को हर संभव मदद पहुंचाए एवं अस्पताल परिसर में 108 एम्बुलेंस न होने पर कई बार फोन किया गया जो रिसीव नहीं किया जिसकी सुचना हजारीबाग उपायुक्त को दिया गया ,उपायुक्त के द्वारा त्वरित कर्रवाई करते हुए एंबुलेंस वा राहत टीम भेजी गई ,सभी घायलों का ईलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में चल रही है,घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया बरकट्ठा थाना पुलिस अपने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को पीछा कर पकड़कर जप्त कर लिया एवं चालक व उपचालक को हिरासत में ले लिया।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.