कक्षा X के विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

बरही : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही में कक्षा X के विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक क्षमता, रुचि एवं भविष्य के करियर को ध्यान में रखते हुए सही निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करना था।

कार्यक्रम में रांची के प्रसिद्ध काउंसलर श्री विकास कुमार, IIT (ISM) धनबाद के IITian श्री विकास जिंदल तथा श्री प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर नियोजन, लक्ष्य निर्धारण, परीक्षा की प्रभावी तैयारी तथा उचित शैक्षणिक विषय एवं स्ट्रीम के चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्प कुमार झा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति जागरूक, आत्मविश्वासी और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर अधिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही दिशा प्राप्त हुई।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.