ईद-ए-मिलाद पर हाशमी जामा मस्जिद में सजा जश्न, अमन-भाईचारे का दिया संदेश

महाराजगंज : हाशमी जामा मस्जिद में ईद-ए-मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर पुरनूर महफिल का आयोजन बड़े ही सुकून, अकीदत और मोहब्बत के साथ किया गया। इस मुबारक मौके पर मस्जिद परिसर में लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मस्जिद के हाफिज कौसर रब्बानी, सदर जनाब सैयद वहाब हैदर, सैयद मतीनुल हसन, सैयद शम्सुल आरफीन, सैयद अरशद इमाम, सैयद नकीब हैदर, सैयद खुर्रम हैदर और सैयद अफसर हसन समेत कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी।

मस्जिद कमेटी ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह मुबारक दिन हमें मोहब्बत, भाईचारे, अमन और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज में आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

रिपोर्टर : अमित सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.