महूदी सड़क हादसा: मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
चौपारण : महूदी सड़क हादसे के दूसरे दिन बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे एवं सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर निर्माण कंपनी के गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने एनएचएआई पीडी से फोन पर बात कर सड़क पर बने गड्ढों और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर सवाल उठाए। पीडी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में सुधार का आश्वासन तथा निर्माण कंपनी की ओर से उचित मुआवजे का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने शव हटाया और अंतिम संस्कार किया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि सहदेव प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.