मरीज को ले जा रहे हैं 108 नंबर एंबुलेंस रास्ते में खराब होने से मरीज को हुई काफी फजीहत
हजारीबाग : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकट्ठा बाजार निवासी नीलू देवी उम्र 55 वर्ष पति सुरेश गुप्ता जो किडनी रोग से पीडीत थी ,दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी परिजनों के द्वारा आनन फानन में बरकट्ठा सामुदायिक अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मरीज के गंभीर स्थिति को देखते हुए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग रेफर किया गया ,परिजनों के द्वारा 108 संख्या एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग बरकट्ठा से ले जा रहे थे एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई जिसे परिजनों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ा और फिर प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को लेकर हजारीबाग पहुंचे ,बरकट्ठा उत्तरी मुख्य प्रतिनिधि बसंत साव के द्वारा झारखंड सरकार के जर्जर एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने की मांग किया है ,एवं हृता सामुदायिक अस्पताल में तत्काल नई एंबुलेंस की मांग किया है चुंकी बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है जिस कारण मरीज को काफी परेशानियों का सामना होती है।
रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद
No Previous Comments found.