हेल्थ केयर क्लिनिक का शुभारंभ, चर्म रोग के इलाज की मिलेगी सुविधा
झुमरी तिलैया : शहर के ब्लॉक रोड स्थित हेल्थ केयर क्लिनिक का शुभारंभ शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को हुआ। क्लिनिक में जनरल फिजिशियन डॉ. कुलदीप कुमार द्वारा मरीजों को चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां विशेष रूप से चर्म रोग से संबंधित विभिन्न समस्याओं का इलाज किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। मरीजों को कम खर्च में इलाज की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गरीब परिवारों के लोगों को इलाज कराने में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
क्लिनिक के शुभारंभ से आसपास के लोगों में खुशी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में ही कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
रिपोर्ट : अनिल सिंह
No Previous Comments found.