राष्ट्रीय खेल दिवस पर गिद्दी पुलिस ने कराया साइकिल रेस, खेल भावना के साथ हुआ आयोजन का समापन

हजारीबाग/गिद्दी : पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के तहत गिद्दी थाना पुलिस द्वारा आयोजित विभिन्न खेल एवं जागरूकता कार्यक्रमों का रविवार को समापन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ सामुदायिक पुलिसिंग का संदेश भी दिया।आयोजन के तहत 28 अगस्त को डिजिटल ट्रिब्यूट एवं ‘पास द बॉल’कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद 29 अगस्त को ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान के तहत नींबू चम्मच रेस एवं रस्साकसी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कॉपी, पेन एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ एवं भारत को BRICS की अध्यक्षता मिलने के उपलक्ष्य में ‘रन एंड राइड’ के तहत साइकिल रेस आयोजित की गई। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल, पेन, केक एवं चॉकलेट देकर उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान का विधिवत समापन किया गया।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत राज्यकृत अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय, रैलीगढ़ा में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, डायन प्रथा, मॉब लिंचिंग और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल डायल 1930, पुलिस सहायता के लिए डायल 112 तथा मोबाइल गुम होने पर उसे ब्लॉक एवं ट्रैक कराने के लिए CEIR पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया गया।पुलिस ने विद्यार्थियों से कानून का पालन करने, नशे से दूर रहने और किसी भी आपराधिक अथवा साइबर घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.