चलकुशा पुलिस ने बिरहोर बस्तियों में चलाया जागरूकता अभियान.बच्चों को पढ़ाई के प्रति किया प्रेरित

हजारीबाग : चलकुशा थाना पुलिस की ओर से रविवार को थाना क्षेत्र के बरियोन एवं कटघरा स्थित बिरहोर बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों और ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।पुलिस ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।इस दौरान पुलिस ने डायन बिसाही जैसी कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ भी ग्रामीणों को जागरूक किया। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि अंधविश्वास के कारण समाज में कई बार निर्दोष लोगों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों से बचने के लिए लोगों को जागरूक और वैज्ञानिक सोच अपनाने की जरूरत है।

पुलिस ने ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा समाज को नशामुक्त और अंधविश्वास मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। अभियान के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने का संदेश भी दिया।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.