नवरात्र की भक्ति में सराबोर हुआ बरही, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक मनोज कुमार यादव
बरही : शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही बरही में भक्तिमय माहौल छा गया। मां दुर्गा की आराधना और कलश स्थापना के पावन अवसर पर धनबाद रोड, गया रोड, पटना रोड एवं करियातपुर की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की झलक भी दिखाई दी।
‘जय माता दी’ के पट्टे से विधायक का सम्मान
कलश यात्रा में पहुंचे विधायक मनोज कुमार यादव का पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें ‘जय माता दी’ लिखा पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक की सहभागिता से पूजा समिति के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। नवरात्र को लेकर बरही क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं।
जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों की रही भागीदारी
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सह समिति संरक्षक रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि सह संरक्षक भगवान केशरी, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, अमित साहू, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू आलम उपस्थित रहे।
इसके अलावा गया रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उदय केसरी, उपाध्यक्ष शिवा निषाद, अभिषेक निषाद, सुरेंद्र निषाद, सचिव बलराम केसरी एवं कोषाध्यक्ष विनोद केसरी, पटना रोड समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साव उर्फ पांडे जी, महासचिव सुनील कुमार साहू, उपाध्यक्ष दीपेश कुमार साहू, सचिव विशेश्वर प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष शीतल साहू, मुखिया सिकंदर राणा, रितेश गुप्ता, धनबाद रोड समिति के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह एवं सचिव संजय केशरी तथा अफीम कोठी समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद केसरी और सचिव टिंकू आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राहुल राणा

No Previous Comments found.