बरही में आरएसएस का प्रारंभिक वर्ग संपन्न, 32 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

बरही (हजारीबाग) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के सातवें एवं अंतिम विशेष कार्यक्रम शाखा विस्तार सप्ताह के अंतर्गत बरही प्रखंड में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक शाखा विस्तार अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड में एक से बढ़कर 18 शाखाओं का विस्तार हुआ और शाखाओं में नियमित गतिविधियां प्रारंभ की गईं।

इसी क्रम में 11 शाखाओं के 32 विद्यार्थी एवं शिक्षक स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग 9, 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को केशरी आश्रम, पटना रोड, बरही में संपन्न हुआ। वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों ने शारीरिक, बौद्धिक एवं सामूहिक जीवन से जुड़े विभिन्न अभ्यासों में भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ अपनी-अपनी शाखाओं को अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाना है। संघ की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक संगठित हिंदू समाज और समर्थ भारत के निर्माण के उद्देश्य से शाखाओं के माध्यम से अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

इस प्रारंभिक वर्ग को सफल बनाने में वर्ग कार्यवाह गोविंद राम चंद्रवंशी, मुख्य शिक्षक प्रभु राणा, व्यवस्था प्रमुख राजेश केशरी, खंड कार्यवाह संतोष प्रजापति सहित सुनील सोनी, सुबोध पाण्डेय, बसंत सिंह, योगेश्वर साव, राज कुमार, राहुल राणा, रजनीश पाण्डेय, त्रिवेणी साव, नंदकिशोर कुमार समेत अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन के साथ स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्र में शाखाओं को मजबूत करने और नियमित गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : राहुल राणा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.