बरही में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, गणवेशधारी 112 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
बरही : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 101वें वर्ष एवं शताब्दी वर्ष के अवसर पर बरही खंड संघ की ओर से विजयादशमी महोत्सव के तहत भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। शिवाजी शाखा मैदान, बरही ब्लॉक से आयोजित इस पथ संचलन में बरही सहित आसपास की विभिन्न शाखाओं के 112 गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अनुशासित कदमताल, गणवेश और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत स्वयंसेवकों के संचलन ने क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनाया।
पथ संचलन में बरही, उजैना, धमना, बेंदगी, पुरहरा, लस्करी, कोनरा, करियातपुर, दुलमाहा और बरसोत सहित विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम में भामाशाह सरस्वती विद्या मंदिर के गणवेशधारी स्वयंसेवकों का घोषदल विशेष आकर्षण रहा। वहीं, बाल संस्कार केंद्र, अंबेडकर नगर, हजारीबाग रोड तथा दुर्गा वाहिनी की मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
संघ के शताब्दी वर्ष के इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन एवं शस्त्र पूजन के संदर्भ में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक अनुशासन जैसे पंच परिवर्तन के विषयों को समाज में व्यापक स्तर पर पहुंचाने के संकल्प पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहजिला शारीरिक प्रमुख प्रभु राणा एवं खंड कार्यवाह संतोष प्रजापति के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव पूरे समय पथ संचलन में सहभागी रहे। उनकी उपस्थिति के साथ स्वयंसेवकों का अनुशासित संचलन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
इस अवसर पर राजेश केशरी, प्रभु राणा, रजनीश पांडेय, रमेश ठाकुर, गुरुदेव गुप्ता, नंदकिशोर कुमार, राहुल राणा, संतोष केशरी, कृष्णा केशरी, निरंजन केशरी, प्रदीप चंद्रवंशी, पिंटू केशरी, चंदन केशरी, प्रकाश प्रजापति, नौरंगी साव, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र यादव, मनोज केशरी, दिलीप केशरी, सुभाष बरनवाल, सुधीर चंद्रा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विजयादशमी के अवसर पर शिवाजी शाखा, बरही में शस्त्र पूजन एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित करने की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बरही प्रखंड की अन्य विस्तारित शाखाओं में भी विजयादशमी महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संघ का संदेश: समाज में समरसता, सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन और एकजुटता को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना।
रिपोर्टर : राहुल राणा

No Previous Comments found.