बरकट्ठा छठ पूजा समिति का गठन ,अध्यक्ष बने दिलीप सोनी

हजारीबाग : अम्बेडकर क्लब बरकट्ठा में पूर्व मुखिया बसंत साव की अध्यक्षता में बैठक किया गया संचालन अशोक गुप्ता ने किया पिछले वर्ष छठ पूजा के शानदार आयोजन के लिए अध्यक्ष राहुल गुप्ता व उनकी टीम की योगदान की सराहना की गई साथ ही इस बार समिति की गठन में युवा वर्ग को प्राथमिकता दी गई जिसमें कुछ अनुभवी सदस्यों को भी जोड़ा गया हैं इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर घाट व छठ मार्ग की साफ सफाई, भव्य लाइटिंग, लाउडस्पीकर, गेट साज सज्जा की व्यवस्था की जाएगी साथ ही भव्य गंगा आरती व महाप्रसाद वितरण योजना पर भी विचार किया जा रहा है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष दिलीप सोनी , उपाध्यक्ष संजीत सोनी, कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता सचिव  संतोष मल्लाह, उपसचिव मनोज कुमार मोदी, उप कोषाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता को मनोनीत किया गया संरक्षक टीम में पूर्व मुखिया बसंत साव, अजीत यादव, सुनील श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, बिंदु सोनी, रामेश्वर यादव, पंकज मोदी, उमेश मोदी, अनिल वर्णवाल, संजय सोनी, अनूप गुप्ता, अशोक कुमार, राजन विश्वकर्मा, कुंदन सोनी, मनोज विश्वकर्मा समेत कार्यकारिणी समिति में प्रदीप सिंह की अगुवाई में विनोद सोनी, पप्पू दास, किशोर दास, सुनील साहनी, सुमन गुप्ता, सचिन, बिट्टू मोदी, मोनू विश्वकर्मा, चिंटू विश्वकर्मा, धीरज विश्वकर्मा , कंचन विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मां, राहुल, गुड्ढा, शेरा, कुंदन, मुकेश, मोनू मंडल समेत सहयोग राशि संग्रह के लिए सूरज मोदी की अध्यक्षता में 21 नवयुवकों की टीम की घोषणा की गई । बैठक में मुख्य रूप से बड़ी संख्या में छठ पूजा सहयोगी टीम के युवा उपस्थित थे ।
 बरकट्ठा प्रखंड का मुख्य छठ घाट बेलवा नदी छठ घाट का जायजा लेने छठ पूजा समिति के पदाधिकारी व आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने घाट का निरीक्षण किया छठ घाट की व्यापक सफाई साज सज्जा व लाइटिंग को लेकर विचार किया गया कुछ शरारती तत्वों ने छठ घाट के रेंलीग को तोड़कर लोहे के पाइप निकालने का प्रयास किया था जिसकी निंदा की गई मौके पर सदस्यों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को देने की बात कही वही जितना जल्द हो सके जेसीबी से सफाई करवाने पर बल दिया गया मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया बसंत साव, छठ पूजा समिति अध्यक्ष दिलीप सोनी, बिंदु सोनी, सुनील श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, पंकज मोदी, राहुल गुप्ता,बिकी चंदन मोदी समेत लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.