CISF जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक
हजारीबाग : पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने CISF यूनिट, बड़कागांव में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक जैसी ऑनलाइन ठगी से जुड़ी घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों से बचने के लिए जरूरी सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही CEIR पोर्टल की उपयोगिता समझाते हुए चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने और ट्रेस कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों से साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन गतिविधि पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा नहीं करने की अपील की।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.