जमानत पर छूटे अपराधियों की अब खैर नहीं, हजारीबाग में 107 अभियुक्तों का सत्यापन, 18 संदिग्ध थाने लाए गए

हजारीबाग : संगठित अपराध और अवैध हथियार के मामलों में शामिल रहे अपराधियों पर हजारीबाग पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर 24 और 25 नवंबर को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर न्यायालय से जमानत पर रिहा हुए अभियुक्तों की गतिविधियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

इस विशेष अभियान के लिए जिले में 44 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसमें 179 पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। गठित टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 107 अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान 18 संदिग्ध अभियुक्तों को थाने लाकर पीआर बांड पर छोड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में शामिल रहे लोगों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के विरुद्ध आगे भी विशेष अभियान चलाकर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अपने आसपास किसी व्यक्ति की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करें। सूचना का सत्यापन कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.