जिला परिषद सदस्य शेख तैयब की पहल से उदाल बेड़ा गांव में दो दिनों में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत सिरय पंचायत के उदाल बेड़ा गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य शेख तैयब से संपर्क कर अपनी परेशानी बताई। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शेख तैयब ने बिना देरी किए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और तत्काल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने की पहल की। उनकी पहल पर महज दो दिनों के अंदर गांव में 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे दो दिनों बाद गांव में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य शेख तैयब ने विधिवत फीता काटकर किया। बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने शेख तैयब के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनकी त्वरित पहल और सहयोग की सराहना की।
ट्रांसफार्मर उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी टेकलाल महतो, सुरेश, मनोज सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य शेख तैयब को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह प्रखंड के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास करते रहेंगे।

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.