सांसद मनीष जायसवाल की ओर से पीड़ित परिवार को श्राद्ध सामग्री का सहयोग
चौपारण (हजारीबाग) - चौपारण पश्चिमी मंडल अंतर्गत झापा पंचायत के ग्राम सुजी निवासी श्री लालधारी राम की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर पीड़ित परिवार को माननीय सांसद श्री मनीष जायसवाल की ओर से श्राद्ध कार्य हेतु आवश्यक सहयोग सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दुखद अवसर पर बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और सांसद की ओर से सहयोग सामग्री प्रदान की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
मौके पर स्थानीय बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री प्रेमचंद राम, मृतका के परिजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को मिले सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में सामाजिक सहयोग और संवेदना पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करती है।
रिपोर्टर - अमित सिंह, चौपारण
No Previous Comments found.