गंगाआहार नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

चौपारण(हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत के ग्राम गंगाआहार स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीशपुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने की। इसमें बीआरसी प्रतिनिधि महेंद्र जी सहित विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण एवं अभिभावक शामिल हुए। बैठक के दौरान विद्यालय के बेहतर संचालन, बच्चों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से दिनेश सिंह को अध्यक्ष, गीता देवी को उपाध्यक्ष एवं कलावती देवी को संयोजक चुना गया। वहीं अन्य ग्रामीणों एवं अभिभावकों को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के विकास एवं बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने समिति के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विद्यालय की व्यवस्था में सुधार के साथ बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

रिपोर्टर - अमित सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.