क्या गर्मी में हल्दी दूध पीना सही है? एक्सपर्ट की राय जानकर चौंक जाएंगे!
सर्दियों में हल्दी वाला दूध यानी “गोल्डन मिल्क” लगभग हर घर का हिस्सा होता है इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर को गर्म रखने तक इसके कई फायदे बताए जाते हैं। लेकिन जैसे ही मौसम बदलता है और गर्मियां दस्तक देती हैं, यही सवाल उठता है कि क्या इसे उसी तरह पीना सही है या नहीं?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने, पाचन सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। दूध के साथ मिलकर यह हड्डियों को भी मजबूती देता है। इसलिए ठंड के मौसम में इसका नियमित सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

हालांकि, गर्मियों में इसका असर थोड़ा अलग हो सकता है। डाइटिशियन पूनम दुनेजा (PSRI हॉस्पिटल, नई दिल्ली) के अनुसार, गर्मी के मौसम में हल्दी वाला दूध पूरी तरह नुकसानदायक तो नहीं है, लेकिन इसे रोज पीने की आदत सही नहीं मानी जाती। वजह यह है कि हल्दी और दूध दोनों ही शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले माने जाते हैं। ऐसे में ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी, अपच या पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
गर्मियों में शरीर पहले ही गर्म रहता है, और अगर आप रोजाना हल्दी दूध पीते हैं, तो यह अंदरूनी तापमान को और बढ़ा सकता है। कुछ लोगों को इससे बेचैनी या घबराहट जैसी दिक्कतें भी महसूस हो सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाए।

अगर आप इसे पीना चाहते हैं, तो रात के समय लेना ज्यादा सही माना जाता है। सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से यह आसानी से पच जाता है और शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता। साथ ही, इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाने से करक्यूमिन का अवशोषण बेहतर होता है, जिससे इसके फायदे बढ़ जाते हैं।

वहीं, अगर गर्मी में दूध भारी लगता है, तो हल्दी को पानी में मिलाकर पीना भी एक हल्का और अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आपको हल्दी के फायदे मिलते हैं, लेकिन शरीर पर गर्मी का असर कम पड़ता है।सीधी बात गर्मियों में हल्दी वाला दूध पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है, बस समझदारी से और कम मात्रा में लेना ही बेहतर है।



No Previous Comments found.