विकास भवन सभागार, हमीरपुर में दावा रहित संपत्तियों के निपटान हेतु शिविर का आयोजन
हमीरपुर : वित्तीय क्षेत्र में दावा रहित (Unclaimed Deposit) संपत्तियों के निपटान हेतु शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन विकास भवन हमीरपुर में किया गया। वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चरणबद्ध तरीके से दावा न की गई संपत्तियों के निपटान हेतु एक राष्ट्रव्यापी अभियान आपकी पूंजी, आपका अधिकार शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत 4 अक्टूबर 2025 से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गांधीनगर गुजरात से हुई थी, जोकि 10 जनवरी तक जारी रहेगा। प्रदेश मे यह अभियान SLBC उत्तर प्रदेश के सहयोग एवं समन्वय से किया जाएगा। इसी क्रम में आठवें चरण में जनपद हमीरपुर में स्थित विकास भवन, सभागार में दावा न की गई संपत्तियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनकी दावा न की गई वित्तीय परिसंपत्तियों जैसे बैंक जमा, बीमा आय, म्युचुअल फंड, लाभांश और शेयरों का पता लगाने और उन पर दावा करने में सक्षम बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की यह अच्छी पहल है, जिसके माध्यम से आम जनमानस को उनकी दावा न की गई संपत्तियां सुगम रूप से प्राप्त हो सकेंगी । कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ से आई अग्रणी बैंक अधिकारी सुश्री पल्लवी सोम द्वारा सभी बैंकों के जिला समन्वयकों से भी आहवान किया गया कि ऐसे मामलों का निपटान जल्द से जल्द किया जाए, जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो सके। अग्रणी जिला प्रबंधक(एलडीएम) हमीरपुर ने इस अभियान के बारे में जागरूक करते बताया कि बैंक शाखा स्तर पर या स्वदेशीय कैम्प 01, अक्टूबर से चल रहा है, जो कि 10, जनवरी तक चलेगा। जिसमें आम जनमानस अपनी अदावित राशि का क्लेम प्रस्तुत कर सकते है।
खाताधारक भारतीय रिजर्व बैंक के उद्यगम पोर्टल पर भी अपने नाम से किसी अनक्लेम्ड धनराशि की जानकारी प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों के 25 लाभार्थियों को अतिथिगणों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया, जिन्होंनें अपनी अनक्लेम्ड राशि प्राप्त कर ली है।
शिविर में उपस्थित लाभान्वितों ने अपने अनुभव व्यक्त करते हुए बैंक को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी बैंक अधिकारी,नाबार्ड के जिला प्रबंधक सहित सभी बैंको के जिला समन्वयक सहित अन्य गणमान्य अथितिगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक ने किया।
रिपोर्टर : जितेन्द्र

No Previous Comments found.