दिनेशनगर पिलखुवा में नव वर्ष 2025 का भव्य स्वागत

हापुड :   दिनेशनगर, पिलखुवा की पावन धरा पर नव वर्ष 2025 का स्वागत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथमनाया  गया। इस अवसर पर दिनेश नगरवासियों ने महिला, पुरुष और बच्चों सहित नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को "नव वर्ष 2025" की शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने सामूहिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर इस उत्सव को और भी खास बनाया। इस आयोजन ने दिनेश नगरवासियों के बीच एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। नव वर्ष 2025 की इस शुभ बेला पर उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर आने वाले वर्ष को खुशियों और सफलता से भरपूर बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आलोक शर्मा, हरीश मित्तल, देवेन्द्र सिंह तेवतिया, अशोक चौहान, प्रशांत चौधरी, निशांत शर्मा, योगेंद्र शर्मा, मनोज राठी, रितेश, रत्नेश, शलभ गुप्ता, एस. एच. अंसारी, डॉ. राघव, सुरेन्द्र केशरी, अमित शर्मा, ललित शर्मा, शारदा देवी, मनबीरी देवी, रेनू चौधरी, सरिता, प्रियंका, हनी शर्मा, सपना चौहान, आँचल, शीतल, पूजा, अभिषेक मित्तल, दीपांशु मित्तल, अभिनव चौधरी, दिव्य, केसु, कपिल, ग्रेसा, मानवी, महेन्दरी देवी, पिंकी, यश शर्मा, रोली गुप्ता, प्रियंका, ममता मित्तल, माधुरी सारस्वत, संजू, अंजलि, शुभम शर्मा, शिवानी चौहान और शिवांश जैसे सम्मानितगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सुनील कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.