पीसीएस से प्रोन्नति पाकर बलराम सिंह जी बने आईएएस

हरदोई : हरदोई के माधौगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत क्योटी खुजकीपुर के मजरा सेखवापुर पूर्वी के निवासी स्वर्गीय कन्नौजी लाल जी के सुपुत्र बलराम सिंह का वर्ष 2008 में पीसीएस में चयन हुआ था। वर्तमान समय में वह मेरठ में एडीएम प्रशासन के पद पर कार्य कर रहे हैं बलराम सिंह जी को डिप्टी जेलर के पद पर नियुक्त के उपरांत *माधोगंज नगर में रामकथा मंच पर सम्मानित करते हुए उपस्थित सभी संत व मित्रों ने शुभकामनाएं दी थी कि आप भविष्य में प्रशासनिक सेवा के शीर्ष पर पहुंचेंगे शासन की ओर से शुक्रवार को बलराम सिंह को पीसीएस से प्रोन्नति देकर आईएएस संवर्ग प्रदान किया है। इसी क्रम में उनका स्थानांतरण सिद्धार्थनगर कर दिया और मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। खबर जब क्षेत्रवासियों को मिली तो खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चले कि बलराम सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है। वह बहुत ही मिलनसार हैं। प्रदेश में उनका नाम तेजतर्रार अधिकारियों में लिया जाता है। मेरठ का जेवर एयरपोर्ट की इन्हीं की देखरेख में बना। व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री नवल महेश्वरी, पूर्व प्रधान के पी सिंह,समाजसेवी डॉ. नीरज गुप्ता, राजेश वर्मा, प्रदीप कुमार, सुधीर गंगवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।
रिपोर्टर : जितेन्द्र कुमार
No Previous Comments found.