माधौगंज नगर पंचायत में नई व्यवस्था की हुई शुरुआत

हरदोई : हरदोई की माधौगंज नगर पंचायत में नई व्यवस्था की हुई शुरुआत अब नगरवासियों से गृह कर व जल कर वसूला जाएगा। नगर पंचायत की ईओ देवांशी ने इस व्यवस्था की शुरुआत करते हुए सबसे पहली रसीद नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्र को दी।
ईओ का कहना है कि नगर के विकास के लिए कर वसूली आवश्यक है।
पहली रसीद अध्यक्ष को देने का उद्देश्य जनता में जागरूकता लाना है।
नगर पंचायत को भरोसा है कि नगरवासी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर कर का भुगतान करेंगे जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
रिपोर्टर : जितेन्द्र कुमार
No Previous Comments found.