कछौना में भाजपा विधानसभा कार्यालय का भव्य उद्घाटन
हरदोई : आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को गति देने के लिए आज हरदोई रोड स्थित कछौना थाने के सामने भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा जी के कर-कमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत आयोजित सभा में विधायक रामपाल वर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान और कार्यकर्ताओं के संवाद का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक जी को स्मृति चिह्न और धार्मिक चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
अजय शुक्ला जी (जिला मंत्री), राधा रमन शुक्ला जी (नगर पंचायत अध्यक्ष), नरेंद्र सिंह जी (अटिया), ब्रह्मा कुमार सिंह जी
श्री योगेंद्र भैया जी, डॉ. शिवराज सिंह पटेल इसके साथ ही विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, पंचायत प्रतिनिधि और भारी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : अनुराग सिंह

No Previous Comments found.