कछौना में सांसद अशोक रावत ने वितरित किए पोषण किट और श्रवण यंत्र

हरदोई : मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनता के बेहतर स्वास्थ्य के संकल्प के साथ, आज कछौना में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के सीएसआर (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका क्रियान्वयन अवसर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने टीबी के मरीजों को पोषण किट प्रदान की और सुनने की समस्या से जूझ रहे दिव्यांगजनों को नि:शुल्क श्रवण यंत्र (Hearing Aids) वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अशोक रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति साधन विहीन न रहे और हर बीमार व्यक्ति तक उचित पोषण और सहायता पहुँचे। इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे,संचित अग्रवाल (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि), राधा रमन शुक्ला (नगर अध्यक्ष), मयंक सिंह (मंडल अध्यक्ष), अजय बाजपेई (मंडल महामंत्री), अजय शुक्ला (जिला मंत्री)। कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग का भी अहम योगदान रहा। सीएससी (CHC) अधीक्षक और स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।मिश्रिख लोकसभा के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में इस तरह की पहल से न केवल टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती मिल रही है,बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सीधा लाभ पहुँच रहा है।

संवाददाता - अनुराग सिंह कछौना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.