कछौना ब्लॉक में राजनीतिक हलचल तेज
हरदोई - कछौना ब्लॉक में राजनीतिक हलचल तेज हो रही है। यहाँ 160-बालामऊ विधानसभा के अंतर्गत एक विशाल 'विधानसभा चौपाल' का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के बजट और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने शिरकत की। चौपाल का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को साझा करना और संगठन को मजबूती देना रहा। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता का हुजूम उमड़ा। मंच पर पूर्व जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, सभापति पुत्र व ब्लॉक प्रतिनिधि संचित अग्रवाल, जिला मंत्री अजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मदनपाल राठौर, अतुल मिश्रा और मयंक सिंह के साथ-साथ मंडल महामंत्री अजय बाजपेई सहित कई वरिष्ठ गणमान्य नागरिक और नेता उपस्थित रहे वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी लक्ष्यों पर भी प्रकाश डाला।
संवाददाता - अनुराग सिंह
No Previous Comments found.