महिला दिवस के अवसर पर स्टाफ नर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर को किया गया सम्मानित

हरदोई - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द कलेक्ट्रेट सभागार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई कार्यालय सभागार सहित जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानन्द सभागार में माननीय मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती द्वारा डॉ सरोज कुशवाहा महिला रोग विशेषज्ञ सामु स्वा केंद्र संडीला, श्रीमती गरिमा शुक्ला परिवार नियोजन परामर्शदाता, श्रीमती स्वयं प्रभा ए एन एम एम, शाहनीला बानो सी एच ओ संडीला और श्रीमती शिल्पी वर्मा सी एच ओ टोडरपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवनाथ पाण्डेय द्वारा डॉ शालिनी द्विवेदी, प्रीतिमा मौर्या, लक्ष्मी वर्मा एल डी सी,अंजू नेहा चौधरी स्टाफ नर्स,ललिता ए एन एम को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। डॉ पांडे ने विभाग की सभी महिला कर्मचारियों, महिला चिकित्सको,नर्स,ए एन एम,आशाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और विभाग में उनके कार्य की सराहना की।

रिपोर्टर - शिवांशु सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.