कछौना बना मिनी स्टेडियम: चेयरमैन राधा रमन शुक्ला की 'LED वाली सौगात' ने जीता सबका दिल
हरदोई : कछौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) परिसर में, जहाँ रविवार की शाम माहौल किसी उत्सव से कम नहीं है। कहते हैं कि क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जज्बा है, और इसी जज्बे को एक नया आयाम दिया है कछौना के लोकप्रिय चेयरमैन राधा रमन शुक्ला ने। उनकी एक अनूठी पहल ने आज पूरे कछौना को एक सूत्र में पिरो दिया है। चेयरमैन साहब द्वारा विशेष रूप से लगवाई गई इस विशाल LED स्क्रीन पर क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है।
भीड़ का उत्साह और हवा में गूँजती तालियाँ इस बात की गवाह हैं कि कछौना वासी इस तोहफे से कितने अभिभूत हैं। मैदान पर जब संजू सैमसन के बल्ले से निकले शॉट बाउंड्री पार जा रहे थे, तो यहाँ मौजूद हर शख्स की आँखें गर्व से चमक उठीं। सैमसन की उस लाजवाब पारी और भारतीय टीम के इस जादुई प्रदर्शन ने हर किसी का मन मोह लिया है।
मैच के दीवानों के चेहरों पर बिखरी यह मुस्कान और उत्साह, राधा रमन शुक्ला के प्रति उनके सम्मान और धन्यवाद को बयां कर रहा है। वाकई, खेल के प्रति ऐसा प्रेम और जन-भावनाओं का ऐसा सम्मान बिरला ही देखने को मिलता है। कछौना आज न सिर्फ टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहा है, बल्कि अपनी एकजुटता का भी परिचय दे रहा है।
हरदोई : अनुराग सिंह

No Previous Comments found.