सुरसा हरदोई मे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह।

हरदोई : आज विकास खंड परिसर सुरसा हरदोई मे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल व् अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती की उपस्थिति मे परस्पर प्रेम व् भाईचारे के भाव से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर कार्यक्रम आयोजक धनञ्जय मिश्रा व् खण्ड विकास अधिकारी कविता अवस्थी ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ व् स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। समारोह मे उपस्थित क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर सभी को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रेमावती ने अपने निर्वाचन क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए होली के पावन पर्व पर परस्पर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

इसी क्रम मे राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल व् अध्यक्ष प्रेमावती ने विकास खण्ड सुरसा क्षेत्र की विभिन्न लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर, क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। होली मिलन समारोह मे प्रमुख रुप से सदस्य राष्ट्रीय परिषद व् क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनु मोर्चा पीके वर्मा, ब्लॉक प्रमुख विजय पाल व् मण्डल अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा सहित सदस्यगण जिला पंचायत, ग्राम प्रधान गण, सदस्यगण क्षेत्र पंचायत एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

रिपोर्टर : शिवांशु 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.