सी वी आज़ाद के मन की बात - क्या आम आदमी की रसोई फिर से संकट में है?

हरदोई : इन दिनों बाजार से लेकर मोहल्लों की चौपाल और सोशल मीडिया तक एक ही चर्चा सुनाई दे रही है - गैस सिलेंडर की कमी होने वाली है। कोई कह रहा है कि आगे भारी संकट आने वाला है, तो कोई बता रहा है कि कुछ शहरों में सिलेंडर ब्लैक में बिक रहे हैं। अफवाहों का यह दौर इतना तेज हो गया है कि कई लोग जरूरत से पहले ही सिलेंडर भरवाने की चिंता में पड़ गए हैं।

कहीं-कहीं यह भी सुनने को मिल रहा है कि फुटकर गैस महंगे दामों पर बेची जा रही है। कुछ लोग तो यह तक दावा कर रहे हैं कि बड़े शहरों में गैस ब्लैक में बेची जा रही है और कीमतें आसमान छू रही हैं। सच क्या है और अफवाह क्या है, यह अलग बात है, लेकिन इतना जरूर है कि इन खबरों ने आम आदमी की रसोई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इन चर्चाओं के बीच कुछ लोग इसका कारण अंतरराष्ट्रीय हालात को बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों का असर तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ सकता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या सच में ऐसी स्थिति है कि आम आदमी की रसोई फिर से संकट में पड़।
रिपोर्टर : सी वी आजाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.