नगर में वर्षों से बंद पड़े शौचालय कुछ में गंदगी का अंबार

बेनीगंज : नगर में शौचालय तो है लेकिन सुलभ नहीं है। शौचालय में साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदगी के कारण लोग वहां जाने से कतराते हैं। नगर के कुछ मोहल्ले में बने शौचालय में कई महीनो से ताला लटक रहा हैं जो शोपीस बनकर नगर के लोगों को मुंह चिढ़ा रहा हैं नगर पंचायत स्वच्छता के नाम पर कागजों और सफाई कर्मियों को स्वच्छता प्रमाण पत्र देकर वाहवाही तो जरूर लूट रही है लेकिन कथनी और करनी में अंतर शौचालय की स्थिति देखकर स्पष्ट हो जाता है। नगर में गंदे व बंद पड़े सार्वजनिक शौचायलयों की स्थिति बदहाल है। नगर पंचायत के जिम्मेदार अफसर ही मोदी योगी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। बता दे लाखों रुपए खर्च कर नगर में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण 2019- 2020 में कराया गया था। लेकिन इन शौचालयों में से कुछ शौचालय संचालित है तो वहीं कुछ शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।

आलम यह है कि बारात घर के पास बनाया गया सामुदायिक शौचालय गंदगी से लबालब है कबड़ियन टोला में बना सार्वजनिक शौचालय में वर्षों से ताला लटक रहा है इस शौचालय का उद्घाटन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रामपाल वर्मा,अशोक कुमार रावत, सुशीला वैश्य के द्वारा किया गया था।नगर के ही अहिरन/पासी टोला में बना महिला, पुरुष शौचालय में ताला लटक रहा है इसी शौचालय के मुख्य द्वार पर उबले (कंडे) पाथे जाते है जो स्वच्छता अभियान को चार चांद लगा रहा है। यही हाल बाजार टोला का है वहा पर भी शौचालय बंद अवस्था में है। इन शौचालय के संचालित ना होने के चलते नगर के दुकानदार, मरीज, एवं आम लोगों को खुलें में लघु शंका व शौच के लिए जाना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़़ता है। इसके बावजूद नगर प्रशाासन आंख मूंदकर बैठा हुआ है।
उपरोक्त विषय पर नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्य भर देख रहे न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय अग्रहरि ने बताया जानकारी मिली है आप मुझको पूरी डिटेल भेजिए में उसको दिखवाता हूं।

रिपोर्टर : शिवांशु सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.