उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे हरदोई मे नवनिर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन
हरदोई : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आज जिला प्रशासन द्वारा गांधी भवन हरदोई मे नवनिर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम व् प्रदर्शनी का आयोजन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र व् जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शिवांशु सिंह

No Previous Comments found.