रक्षक बना भक्षक; रिजवान ने युवती को ब्लैकमेल कर सोशल मीडिया पर तार-तार की मर्यादा।

हरदोई - उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कछौना से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक 'दबंग' युवक की दरिंदगी और उसकी हिमाकत की सारी हदें पार हो गईं। आरोपी रिजवान, जिसने न केवल एक हिंदू युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि पवित्र रिश्ते का झांसा देकर उसके विश्वास का कत्ल किया।

मामला क्या है?  बीते एक साल से आरोपी रिजवान शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी; आरोपी ने युवती की अस्मत के साथ खिलवाड़ करते हुए उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो की आड़ में आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और जब पीड़िता ने घुटने टेकने से मना कर दिया, तो इस बेशर्म अपराधी ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दुस्साहस देखिए...
जब न्याय की उम्मीद में पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुँचे, तो शर्मिंदा होने के बजाय रिजवान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अभद्रता कर घर से भगा दिया। लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। कछौना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्परता दिखाई और आरोपी रिजवान को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह के मुताबिक, आईटी एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना बघौली इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। समाज में ऐसे 'कीड़ों' के लिए कोई जगह नहीं है जो तकनीक का इस्तेमाल किसी की मर्यादा तार-तार करने के लिए करते हैं। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ऐसी बेटियां इन दरिंदों का शिकार होती रहेंगी? क्या आरोपी को ऐसी सजा मिलेगी जो दूसरों के लिए नजीर बने? हम इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

संवाददाता - अनुराग सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.