बूथ स्तर पर 'अभेद्य' होगा भाजपा का किला: कछौना में चुनावी चाणक्य तैयार
कछौना : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों में फतह हासिल करने के लिए अपनी सांगठिक धार को और तेज कर दिया है। नगर के संगीता सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' रविवार को सात महत्वपूर्ण सत्रों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कार्यकर्ताओं को जीत का 'विजय मंत्र' देते हुए संगठन की शक्ति और सरकार की उपलब्धियों से लैस किया गया।
कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: विधायक रामपाल वर्मा:
समापन सत्र को संबोधित करते हुए बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान को सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुनावी जीत की कुंजी बनते हैं।
चुनावी रणनीतियां: कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क के बारीक गुर सिखाए गए।
विपक्ष को करारा जवाब: पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा करें और विपक्ष के भ्रामक प्रचारों का तथ्यों के साथ जवाब दें।
सांगठिक विस्तार: एमएलसी अशोक अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण शिविर मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह और जिला मंत्री अजय शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डॉ. विमल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई , अरुण वर्मा, मृगेंद्र सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह और नवीन पेटल सहित भारी संख्या में मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संवाददाता : अनुराग सिंह

No Previous Comments found.