महामानव को नमन: कछौना में गूंजा 'जय भीम' का उद्घोष, निकली भव्य शोभायात्रा

कछौना : संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर कछौना क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का सैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय मंडल महामंत्री अजय बाजपेई के सौजन्य से एक विशाल और ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को नीले रंग और देशप्रेम के जज्बे से सराबोर कर दिया।

इस भव्य यात्रा का शुभारंभ ग्राम सभा ज्ञानपुर के मजरा जब्बर खेड़ा से हुआ। गाजे-बाजे और बाबा साहब के जयकारों के साथ शुरू हुई यह यात्रा कछौना स्टेशन स्थित तारा मार्केट तक पहुंची। यात्रा के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था, वहीं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

यात्रा के समापन पर तारा मार्केट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर मंडल महामंत्री अजय बाजपेई सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' पर चलने का संकल्प दोहराया।

अजय बाजपेई द्वारा किए गए इस निस्वार्थ और भव्य आयोजन की चारों ओर सराहना हो रही है। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों ने अजय बाजपेई को गले लगाकर आशीर्वाद दिया और समाज को एकजुट करने के इस प्रयास के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंडल महामंत्री अजय बाजपेई द्वारा दिया गया संदेश।
बाबा साहब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के प्रेरणापुंज हैं। आज की यह यात्रा उनके समानता और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक छोटा सा प्रयास है। — अजय बाजपेई (मंडल महामंत्री, भाजपा)

इस आयोजन ने न केवल बाबा साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त की, बल्कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे और समरसता की एक नई मिसाल पेश की है।

संवाददाता : अनुराग सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.