बालामऊ में उत्साह का सैलाब: विकास के 'महापर्व' की तैयारी शुरू

हरदोई : जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की प्रगति की जीवनरेखा, 'गंगा एक्सप्रेसवे' के लोकार्पण के लिए कदम बढ़ाएंगे, तो वह दृश्य ऐतिहासिक होगा। इसी ऐतिहासिक पल को एक 'जन-आंदोलन' बनाने के लिए आज विधानसभा बालामऊ के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर लोकप्रिय विधायक  रामपाल वर्मा  के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान बैठक संपन्न हुई।

विधायक रामपाल वर्मा ने उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में जोश भरते हुए आगामी विशाल जनसभा की तैयारी के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उद्घाटन नहीं, बल्कि बालामऊ और पूरे उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का शंखनाद है। बैठक में एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई ताकि जनता का उत्साह और भागीदारी अभूतपूर्व रहे।
बैठक में क्षेत्र के विकास के सारथी और संगठनात्मक शक्ति के केंद्र उपस्थित रहे:
श्री संचित अग्रवाल जी (ब्लॉक प्रमुख, कछौना)
श्री राधा रमन शुक्ला जी एवं श्री रुपेश अनजाना जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत कछौना व बेनीगंज)
श्री महेंद्र सोनी जी (जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी)
श्री अजय शुक्ला जी (जिला उपाध्यक्ष)
इसके साथ ही विधानसभा के सभी कछौना मंडल मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह सहित चारो मंडल अध्यक्ष और समर्पित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

संकल्प है हर बूथ को सजाने का,लक्ष्य है मोदी जी की सभा को ऐतिहासिक बनाने का!"

गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से प्रगति की जो लहर आ रही है, उसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए बालामऊ की टीम पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं का जोश यह बता रहा है कि बालामऊ से जनसभा तक पहुँचने वाला जन-सैलाब नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

संवाददाता : अनुराग सिंह कछौना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.