सत्यम सिंह कनौजिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
हरदोई - जिले के बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता सत्यम सिंह कनौजिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
संवाददाता - जितेन्द्र कुमार

No Previous Comments found.