कछौना मंडल में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प
हरदोई : सांगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आज हरदोई जिले की बालामऊ 160 विधानसभा के कछौना मंडल में भारतीय जनता पार्टी की मासिक कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस सांगठनात्मक मासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की असली ताकत है। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
इस मौके पर विधानसभा परिषद सदस्य mlc अशोक अग्रवाल और मंडल प्रभारी शिवराज सिंह बाबा तथा मंडल प्रवासी मुकुल सिंह आशा कछौना मंडल के अध्यक्ष मयंक सिंह , मंडल महामंत्री अजय बाजपेई और अरुण वर्मा , क्षेत्रीय पदाधिकारी सुनील सोनी ,प्रमोद सिंह, संदीप सिंह, भैयालाल द्विवेदी , संजय सिंह, रंजीत सिंह, नारायण शुक्ला भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। सभी ने एक सुर में संकल्प लिया कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
रिपोर्टर : अनुराग सिंह
No Previous Comments found.