लखनऊ में गुंडागर्दी का 'द एंड': JCP का हंटर चला, बीकेटी का घोषित गुंडा अनुज सिंह जिला बदर
हरदोई : लखनऊ पुलिस ने अपराधियों और गुंडों के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति का ट्रेलर एक बार फिर दिखा दिया है! मामला राजधानी के बख्शी का तालाब यानी बीकेटी थाना क्षेत्र का है, जहाँ इलाके में दहशत का पर्याय बन चुके घोषित गुंडे अनुज सिंह के खिलाफ पुलिस ने ऐसी कड़क कार्रवाई की है, जिससे इलाके के बाकी अपराधियों की रूह काँप गई है।
ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस यानी JCP के सीधे और सख्त आदेश पर, शातिर अपराधी अनुज सिंह को अगले 6 महीनों के लिए जिला बदर कर दिया गया है!
कार्रवाई सिर्फ कागजों पर नहीं हुई, बल्कि पुलिस ने बकायदा कानून का इकबाल बुलंद करते हुए पूरे इलाके में ढोल-नगाड़े बजवाए, मुनादी कराई और सरेआम मुनादी करके ढोल की थाप पर यह ऐलान किया कि 'अब अनुज सिंह की गुंडागर्दी लखनऊ में नहीं चलेगी!'
और इसके ठीक बाद... बीकेटी पुलिस ने ज़रा भी ढील न बरतते हुए आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया, सीधे लखनऊ-सीतापुर बॉर्डर पर ले गई और उसे जिले की सीमा से बाहर खदेड़ दिया!
पुलिस की दो टूक चेतावनी:
"सुन ले अनुज सिंह! अगर अगले 6 महीने के भीतर लखनऊ की सीमा में कदम भी रखा, तो अगली जगह सीधे जेल की कालकोठरी होगी और कार्रवाई इससे दोगुनी सख्त होगी।"
आपको बता दें कि इस आरोपी पर हत्या के प्रयास और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन लखनऊ पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है—कानून से बड़ा कोई गुंडा नहीं हो सकता।
संवाददाता - अनुराग सिंह
No Previous Comments found.