वर्दी के साथ पर्यावरण का कवच कछौना पुलिस ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रोपे 900 पौधे

हरदोई : कहते हैं कि खाकी सिर्फ सुरक्षा का अहसास नहीं कराती, बल्कि जब समाज और प्रकृति को जरूरत होती है, तो यही खाकी एक सजग प्रहरी बनकर आगे भी आती है। आज कुछ ऐसा ही मनमोहक और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला है उत्तर प्रदेश के कछौना थाने में।

जहाँ एक तरफ कछौना पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में दिन-रात मुस्तैद रहती है, वहीं आज इस पुलिस बल का एक बेहद संवेदनशील और प्रकृति-प्रेमी रूप सामने आया है। कछौना थानाध्यक्ष अमित सिंह के कुशल नेतृत्व और निरीक्षण में, आज पूरी कछौना पुलिस ने मिलकर एक अनूठी और दिल को छू लेने वाली पहल की शुरुआत की है।

थानाध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में कछौना पुलिस के जवानों ने खुद अपने हाथों में फावड़ा और खुरपी थामी और देखते ही देखते थाने के भीतर लगभग 900 पौधे रोप दिए।
यह कोई साधारण वृक्षारोपण नहीं है, बल्कि यह हर उस मां के प्रति सम्मान है जो हमें जीवन देती है, और इस धरती मां के प्रति कर्तव्य है जो हमारा पालन-पोषण करती है। थानाध्यक्ष अमित सिंह अपने बेहतरीन और जनहित के कार्यों से लगातार इलाके के लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस अभियान में कछौना पुलिस के हर एक जवान ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जो यह दर्शाता है कि यह पुलिस बल सिर्फ कानून की रक्षा ही नहीं, बल्कि अपने नगर के पर्यावरण और भविष्य को लेकर भी कितनी जागरूक है।
कछौना पुलिस की यह पहल समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि अगर हम सब मिलकर एक-एक पौधा भी अपनी मां के नाम लगाएं, तो आने वाला कल बेहद खूबसूरत और सांसों से भरपूर होगा।

रिपोर्टर : अनुराग सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.