ग्रापए तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता की पत्नी का निधन, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हरदोई : हरदोई जिले के माधौगंज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता की धर्मपत्नी रेखा गुप्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा में माया प्रकाश अग्निहोत्री, अखिलेश गुप्ता, सुधीर गंगवार, मुकेश गुप्ता, यतीन्द्र भदौरिया, श्याम सुंदर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, रामनरेश आर्य, रामकिशोर, संजय मौर्य, महेन्द्र सिंह, राहुल गुप्ता, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : जितेन्द्र कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.