विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर LPS में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
हरदोई - माधौगंज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी (LPCP), माधौगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं आमजन की ब्लड ग्लूकोज, ब्लड ग्रुप, BP, SpO₂ और BMI सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता की जानकारी दी गई। लखनऊ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता वर्मा तथा LPCP के सहायक प्रोफेसर मोहम्मद तालिब खान और अंजली ने भी स्वास्थ्य जांच कराकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्टर - जितेन्द्र कुमार

No Previous Comments found.