हरिद्वार में बड़ी वारदात: IB के SP सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने चलाई गोली
हरिद्वार : हरिद्वार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने गोली चला दी। गोली एसपी के माथे के पास से निकल गई। घटना में उनके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद पुलिस महकमे और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक एसपी से नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते उसने कथित तौर पर उन पर गोली चलाई। हालांकि, गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी सक्रिय हो गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
रिपोर्टर : प्रवचन सिंह

No Previous Comments found.