ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी के आसार मैदानी छेत्र में परा गिरने से बढ़ेगी ठंड

हरिद्वार : प्रदेश भर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार का मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,चमोली ,बागेश्वर, और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश भर में 12 दिसंबर को अधिकांश रूप से बादल छाए रहेंगे। अभी की सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। असम विज्ञान केंद्र के निर्देश विक्रम सिंह ने कहा दिसंबर की शुरुआत में हुई हल्की बारिश हुआ बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई थी। उसके बाद करीब एक सप्ताह तक प्रदेश भर का अधिकतम तापमान एक- दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। जिलों में बारिश हुआ बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के भी तापमान में गिरावट आएगी।
रिपोर्टर : सतीश
No Previous Comments found.