सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

हाथरस - नेहरू युवा केंद्र हाथरस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र हाथरस एवं माय भारत हाथरस के तत्वाधान में आज दिनांक 17 एक 2025 को लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल मुरसान रोड हाथरस में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सुभाष यादव, लायंस क्लब के प्रेसिडेंट अशोक कपूर, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा, द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान इस वर्ष 17 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 तक मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र हाथरस के 25 वॉलिंटियर ट्रेनिंग कर लोगों को जागरूक कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। ट्रैफिक विभाग से आए सब इंस्पेक्टर सुभाष यादव जी ने ट्रेनिंग के दौरान बताया कि भारत विश्व के उन देशों में आता है जहां दो पहिया वाहनों का प्रयोग बड़ी संख्या में किया जाता है इसके अतिरिक्त जिस तरह से भारत के मध्यम वर्ग के आए में इजाफा होता जा रहा है भारत की सड़कों पर कारों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रहे हैं ऐसे में भारत देश जैसे देश में लोगों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया जाना बहुत ही आवश्यक है रोड सेफ्टी वीक 2025 भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बनाया जाता है इसका उद्देश्य सड़क पर सुरक्षा नियमों के पालन को प्रोत्साहित करना है इसलिए भारत सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लायंस क्लब से आए अशोक कपूर जी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 की थीम सुरक्षित सड़के सुरक्षित भविष्य है यह विशेष सड़क सुरक्षा प्रथाओं को बढ़ावा देने और लोगों को सुरक्षित सड़के और सभी के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार व्यवहार अपने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान जैसी मुहिम लोगों को जागरूक करने जिम्मेदारी भरा व्यवहार करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाती है यह मुहिम जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी हमें उम्मीद है कि लोग जागरूक होंगे अपना सहयोग देंगे और देश की सड़कों को सुरक्षित बनाने में अपना हम योग्य योगदान देंगे आप जो बदलाव देखना चाहते हैं सबसे पहले खुद में ही वह बदलाव लाए सड़क सुरक्षा अभियान 2025 से जुड़े और साथ मिलकर बहुमूल्य जीवन बचाएं। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र हाथरस के ए पी एस श्री रामवीर शर्मा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आदित्य,आशु, अनुराग, शेखर, बंटू, ऋतु, विदिशा, भूमिका, लक्ष्मी, सूरज, मानव, चेष्टा, सूरज, सत्यम, मोनी, रूबी, तनु, अंशु, संदीप, देवू, अर्जुन, शेखर, अनुराग, मनोज आदि उपस्थित रहे।   

 

रिपोर्टर - आनन्द सिसोदिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.