यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर आधारित तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

हाथरस : केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एम0जी0 पॉलिटेक्निक हाथरस में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी ने किया। केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मा0 जनप्रतिनिधियों ने मंच पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, दिव्यांग विभाग, आयुष्मान स्वास्थ्य विभाग के लाभार्थियों को कृषि यंत्र, आवास चाबी, उपकरण आदि प्रदान कर लाभाविंत किया गया। मा0 जनप्रतिनिधियों ने ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति प्रमाण देकर सम्मानित किया।निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रेषित की गई पुस्तक शीर्षक ‘‘सबका साथ सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष’’ का विमोचन किया तथा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र सरकार/राज्य सरकार की उपलब्धियों/योजनाओं के संबंध में दी गई जानकारी। जनपद हाथरस के आगमन पर मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी को जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात् मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी ने गार्ड ऑफ ऑनर सलामी ली। केन्द्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एम0जी0 पॉलिटेक्निक हाथरस में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने फीता काटकर एवं सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
एम0जी0 पॉलिटेक्निक परिसर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग़ जन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, आपदा विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, वाणिज्यकर विभाग, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, ए0आर0 कॉपरेटिव विभाग, जिला पंचायत विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, डूडा विभाग, बैंकर्स, स्वयं सहायता समूह तथा पॉलीटेक्निक की छात्र/छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का मा0 अध्यक्ष जी, मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी की। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने रूद्राक्ष एवं चंदन का वृक्ष का पौध, पशुचिकित्साधिकारी व पुलिस विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा मा0 अध्यक्षजी तथा जनप्रतिनिधिगणों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। मा0 अध्यक्ष जी ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। सुरजोबाई कन्या इ0का0 हाथरस की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में मंच पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों का स्वागत बुके भेंट कर एवं पट्का पहनाकर किया गया तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में सेठ हरचरन दास गर्ल्स इं0का0 हाथरस की छात्राओं द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य तथा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय सि0राऊ की छात्राओं ने भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् महाकुम्भ प्रयागराज 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म तथा प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रित लघु फिल्म एवं वीडियो का प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर मा0 जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र, पशु पालन विभाग द्वारा चयन प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास चाबी, मुख्यमंत्री आवास चाबी, दिव्यांग विभाग द्वारा ट्राई साइकिल, व्हील चेयर एवं कान की मशीन, आयुष्मान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव को प्रशस्ति पत्र, पी0एम0 सूर्य घर योजना के 05-05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
केंद्र सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक सदर एवं जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कम समय में आयोजित भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार लोगों के हित एवं जनहित में कार्य कर ही है। हमारी सरकारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। मा0 विधायिका जी ने मा0 अध्यक्ष जी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला लगता है, जिसे मा0 मुख्यमंत्री जी ने राजकीय मेला घोषित कर दिया है।
कार्यक्रम के दौरान मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने और जनकल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इसके साथ ही, प्रदेश सरकार ने अपनी सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत पिछले 8 वर्षों में प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थापना और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किये गये हैं। उन्होंने आने वाले समय में और अधिक समृद्धि के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता हमेशा आम जनता की सेवा और उनके कल्याण को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम सरकार की नीतियों के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करेगा और प्रदेश के विकास की दिशा को और भी स्पष्ट करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में बनकर उभरेगा तथा अर्थव्यवस्था को मजबूत बनेगी। जीवन को जीने के लिए शुद्ध हवा पानी तथा भोजन की आवश्यकता होती है। उन्होंनें आम जनता से जैविक खेती को बढ़वा देने तथा जैविक उर्वरक का उपयोग करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश के संरक्षण संवर्द्धन हेतु लगातार कार्य किये जा रहे हैं। इस दिशा में सरकार द्वारा गौ पालकों को प्रति गाय प्रति माह रूपये 1500 का भरण पोषण भत्ता दिया जा रहा है। फसलों की सिंचाई हेतु स्प्रिंकलर योजना का लाभ लेने तथा सोलर पम्प योजना का लाभ लेने का आवाहन किया। उन्होंने श्री अन्न द्वारा बनाए गए उत्पादों को अपने जीवन में शामिल करने को कहा।
कार्यक्रम के दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों ने निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा भेजी गई पुस्तक शीर्षक सबका साथ सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष का विमोचन किया तथा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भेजी गई एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से महाकुंभ तथा विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेषित की गई सबका साथ सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष नामक पुस्तक तथा पम्फ्लेट्स का वितरण जिला सूचना कार्यालय, हाथरस के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुरेशचंद्र केसरवानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने मंच में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन चतुर सिंह तथा मोनिका गौतम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिलाध्यक्ष अपना दल तथा संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी और जनसामान्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : आनन्द सिसोदिया
No Previous Comments found.