66 की उम्र में मोहन सिंह आर्य ने श्रीलंका में जीते पदक भारत का मान बढ़ाया

हाथरस - मोहन सिंह ने श्रीलंका में आयोजित ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियंस 2025 में रजत और कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र के गांव मस्या के निवासी हैं और 66 वर्ष की आयु में भी अपनी एथलेटिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहन सिंह ने रजत पदक 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता 3000, 2000 और 800 मीटर दौड़ में अलग-अलग कांस्य पदक जीते श्रीलंका ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियंसशिप 2025 में यह चैंपियनशिप 5 और 6 जुलाई को श्रीलंका के महिंद्रा राजपक्षे स्टेडियम, दियागामा में आयोजित की गई थी। विभिन्न देशों के खिलाड़ियों की भागीदारी इस चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें भारत के खिलाड़ी भी शामिल थे.
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.