क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा थाना चन्दपा का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

हाथरस : पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक द्वारा थाना चन्दपा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा श्याम सिंह तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसके साथ ही मालखाने के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के खरखाव की स्थिति देखी तथा सम्बन्धित को समय से शस्त्रों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा थाना परिसर एवं थाना भवन का निरीक्षण किया गया तथा बेहतर साफ-सफाई एवं रखरखाव हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में मुकदमों से सम्बन्धित माल के वाहन खडे मिले, जिनके निस्तारण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा को निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर : अतीक अहमद

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.